दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में किला चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला फूंका,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल की बढ़ी हुई दरों को तुंरत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बेनर लेकर महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यस्त किया।