BREAKING NEWS
KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 2:36 pm
KHABAR : बच्चों की थाली खाली, रिकॉर्ड में बंटा भोजन, आलीराजपुर में सामने आया पोषण घोटाला, राशन डकार गए 93 स्वयं सहायता समूह, पढे़ खबर 

Share On:-

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र से आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं में बड़े “पोषण घोटाले” का मामला सामने आया है। जिन केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को नियमित नाश्ता और पोषण आहार मिलना चाहिए था, वहां पिछले एक महीने से कई केंद्रों पर भोजन वितरण ही बंद मिला। प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ कि रिकॉर्ड में भोजन बंटता रहा, लेकिन हकीकत में बच्चों की थाली खाली रही।


कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने जब जोबट क्षेत्र की आंगनवाड़ियों का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं की पूरी पोल खुल गई। जांच के दौरान कई केंद्रों पर पोषण आहार वितरण के रिकॉर्ड अपडेट मिले, लेकिन मौके पर न तो भोजन मिला और न ही रसोई संचालन की व्यवस्था दिखाई दी।


93 स्वयं सहायता समूहों पर बड़ा आरोप
जांच में कुल 93 स्वयं सहायता समूहों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि समूहों ने बच्चों को मिलने वाला नाश्ता और पोषण आहार नियमित रूप से वितरित नहीं किया। प्रशासन ने सभी 93 समूह संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


डेकाकुंड की 4 आंगनवाड़ियां बंद मिलीं
निरीक्षण के दौरान ग्राम डेकाकुंड की 4 आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित संचालन पूरी तरह बंद मिला। केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति नहीं थी और भोजन व्यवस्था भी ठप पाई गई। इससे विभागीय निगरानी और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
मामले में 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 2 सहायिका और संबंधित सुपरवाइजर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के पोषण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


महिला एवं बाल विकास विभाग कटघरे में
इस पूरे मामले ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक महीने तक बच्चों को पोषण आहार नहीं मिला और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं लगी, यह अब जांच का बड़ा विषय बन गया है।


जोबट की आंगनवाड़ियों से सामने आया यह कथित “पोषण घोटाला” अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE