मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मंदसौर द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 13 दिवसीय निःशुल्क सीसीटीवी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण 10 जुलाई से प्रारंभ होगा।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र पंजीयन कराकर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।
पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, अंतिम शैक्षणिक अंकसूची तथा बैंक खाते की फोटोप्रति साथ लानी होगी।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अभ्यर्थी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी), नई आबादी पुलिस थाना के पास, सर्किट हाउस से पहले, मंदसौर स्थित कार्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संपर्क मोबाइल नंबररू 6269058449, 7999852839, 9111858590 एवं 8435806297।