नीमच। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में “डिजिटल सेवा संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल एवं सरकारी सेवाएं पहुंचाने में बेहतर कार्य करने वाले वीलेज लेवल इंटरप्रेनर (VLE) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीएससी के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण स्तर पर डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों के योगदान की सराहना की गई। उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वीएलई को शहर स्थित आवास बैंक में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीएससी संचालकों ने डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत बनाने और आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में अपनी भूमिका साझा की। सम्मानित हुए ग्रामीण उद्यमियों ने भी इस सम्मान को प्रेरणादायक बताते हुए आगे बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया।