उज्जैन। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार सुबह उज्जैन में जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई रैली में 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस, नगर निगम, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर श्नशे से दूरी है जरूरीश्, श्नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ोश् और श्स्वस्थ युवादृसशक्त भारतश् जैसे नारे लगाए। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और युवाओं को इसकी लत से बचाने की अपील की।
यह आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे श्नशे से दूरी है जरूरी 2.0श् अभियान के तहत किया गया। रैली में नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सहित जिला पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर घास मंडी चौराहा, टॉवर चौक, तीन बत्ती, ऑफिसर्स कॉलोनी और एलआईसी तिराहा होते हुए वापस कंट्रोल रूम पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर नागरिकों ने रैली का स्वागत कर अभियान का समर्थन किया।
रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ भी ली।