नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रामपुरा, जिला नीमच में 21 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
प्लेसमेंट कैंप में VACMET INDIA LTD., यूनिट-5, उज्जैन एवं धार (मध्यप्रदेश) द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में 12वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्लेसमेंट कैंप संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई रामपुरा के प्राचार्य एचएस डावर (मो. 9827769729) एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद डामोर (मो. 9039338199) से संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन एवं शासकीय आईटीआई रामपुरा ने जिले के अधिक से अधिक पात्र एवं बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।