BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 10:37 am
NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2026 के लिए जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन, पात्र दिव्यांगजनों को मिलेगी निःशुल्क स्कूटी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2026 के तहत पात्र विशेष योग्यजनों से 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे एवं रोजगाररत पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि बजट घोषणा 2026-27 के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक तथा 45 वर्ष से कम आयु के पात्र विशेष योग्यजनों को दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदक के पास 40 प्रतिशत या उससे अधिक चलन संबंधी दिव्यांगता का यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आवेदक मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सम्मान पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो उसे पेंशन पीपीओ की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। वहीं, पेंशन प्राप्त नहीं करने वाले आवेदकों के लिए माता-पिता/अभिभावक अथवा स्वयं की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योजना के तहत आवेदन करते समय ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, जन आधार, रोजगार प्रमाण-पत्र अथवा नियमित अध्ययन का प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा पूर्व में स्कूटी प्राप्त नहीं करने का शपथ-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।

इच्छुक आवेदक 31 जुलाई, 2026 तक किसी भी ई-मित्र केंद्र अथवा एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध "एसजेएमएस डीएसएपी" (SJMS DSAP) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE