BREAKING NEWS
रतलाम में शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में.. <<     खरगोन में रास्ता पूछने के बहाने हमला कर लूट, 36.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पहली बार हुआ सामूहिक अर्क विवाह,.. <<     खरगोन के पीपलगोन में लाखों की सीसी सड़क.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नीमच में.. <<     VIDEO NEWS: जमीन सौदा बना विवाद,भुगतान मांगने पर जान.. <<     BIG NEWS : नीमच में सनातन परंपरा का अनुपम संगम, भड़ली.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भौरासा.. <<     BIG NEWS : देश की राजधानी दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : मनासा-रामपुरा बायपास पर सीबीएन का बड़ा.. <<     NEWS : जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस.. <<     NEWS : शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी,.. <<     NEWS : सालवी समाज की बैठक में तैयारियों पर मंथन,.. <<     NEWS : पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने.. <<     NEWS : नशे को न कहें, सपनों को हाँ कहें,.. <<     NEWS : वर्ष 2026-27 की भूमि बाजार दरों पर मंथन, जिला.. <<     KHABAR : आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 10:51 am
NEWS : शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत एनएसयूआई का छात्र संवाद, पेपर लीक मुक्त परीक्षाओं की उठाई मांग, निंबाहेड़ा कॉलेज में छात्रों से संवाद, भर्ती कैलेंडर जारी करने और निष्पक्ष जांच की मांग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) निंबाहेड़ा इकाई द्वारा स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करते हुए छात्र हितों की रक्षा के लिए संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई।

एनएसयूआई के प्रवक्ता किशोर गायरी ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल रहा, जिससे युवाओं में निराशा का माहौल है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू करना, भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराना तथा सभी सरकारी भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करना प्रमुख रहा।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं आएगी, तब तक युवाओं के साथ न्याय संभव नहीं है। सरकार को समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया अपनाकर योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के छात्र, युवा और किसान हितों में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन संगठन को लगातार मिलता रहा है।

छात्र संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने नियमित भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने, समय पर परिणाम घोषित करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रखी। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि छात्र हितों से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE