मंदसौर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत मंदसौर पुलिस द्वारा जनजागरूकता की पहल की गई।
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर में आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता संदेश वाली तस्वीर चस्पा की गई।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने इस पहल के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।