BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 4:50 pm
NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित, 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार संचालित ष्महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में जिले के राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन हेल्पलाइन सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से जिले के 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया गया। ऑनलाइन संवाद के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा संकल्प लेते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समान अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने तथा सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता, सतर्कता एवं सामुदायिक सहयोग से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला गरिमा हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, वन स्टॉप सेंटर, गुड टच-बैड टच, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, राजकॉप ऐप, पॉक्सो ई-बॉक्स, शी-बॉक्स तथा साइबर सुरक्षा के क्वश्े - क्वदश्जे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने, साइबर ठगी से बचने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान कालिका टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा का महत्व बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई तथा आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं यूनिसेफ राजस्थान की राज्य स्तरीय बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिंधु बिनुजीत ने बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं सुरक्षित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा, शोषण तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने तथा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। जिला पुलिस ने बताया कि ष्महिला सुरक्षा संकल्पष् अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE