दतिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दतिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को ष्क्रूर और तानाशाहष् बताते हुए कहा कि इस घटना का असर दतिया विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिलेगा।
सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि छात्रों के मुद्दे पर जनता सरकार से नाराज है और इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव में 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।
भाजपा द्वारा चुनाव को ष्राजा और रंक की लड़ाईष् बताए जाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह एक साफ-सुथरी, ईमानदार और सरल छवि के नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।