BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 12:27 pm
KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का सौंपा चेक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की स्टार महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर प्रतिष्ठित ‘टेस्ट ऑनर्स बोर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास रचने वाली क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन स्वरूप ₹5 लाख का चेक प्रदान किया और उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी।


क्रांति लेकर आईं खेल क्रांति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की होनहार बेटी क्रांति गौड़ ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर दुनिया भर में देश और मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा -क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाने वाली वे पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रही हैं और क्रांति गौड़ प्रदेश में एक नई ‘खेल क्रांति’ लेकर आई हैं। खिलाड़ियों से किया संवाद सम्मान समारोह के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने मध्य प्रदेश  खेल अकादमी के युवा खिलाड़ियों और अन्य क्रिकेटरों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।


प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘खेलो बढ़ो अभियान’ के अंतर्गत सांसद कप और विधायक कप के माध्यम से तहसील व विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, खेलो इंडिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट्स में पदक जीतकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE