BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 12:38 pm
KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया वाटर प्यूरीफायर व सीमेंट की कुर्सियां, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर पेयजल सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मंदसौर को समाजसेवी राजेश व्यास एवं भावना व्यास द्वारा स्वैच्छिक अनुदान स्वरूप वाटर प्यूरीफायर एवं सीमेंट की कुर्सियां भेंट की गईं। इस जनहितैषी पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल एवं बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पुरावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन के पश्चात मां सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दशरथ भाई (गुरुजी) तथा अध्यक्ष विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा का सम्मान प्राचार्य विजयसिंह पुरावत ने किया। वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश भावसार, जैन स्कूल मंदसौर के प्राचार्य कमलकिशोर सक्सेना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्राचार्य पुरावत ने स्वागत उद्बोधन में राजेश व्यास द्वारा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय को वाटर प्यूरीफायर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यास परिवार का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि दशरथ भाई (गुरुजी) ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वाति नक्षत्र के महत्व एवं जल संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों से जल का सदुपयोग करने तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश भावसार, जैन स्कूल के प्राचार्य कमल किशोर सक्सेना तथा राजेश व्यास के पुत्र एवं पुत्रवधू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राजेश व्यास, भावना व्यास एवं उनके परिवारजनों द्वारा भेंट किए गए वाटर प्यूरीफायर का विधिवत लोकार्पण किया गया।

उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकता को समझते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना एक सराहनीय सामाजिक योगदान है, जिससे विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में निशिकांत त्रिवेदी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE