उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ अम्बेरी से मंगल विहार करते हुए गुरुवार को मर्यादा नगर पहुंचे। यहां तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावक-श्राविकाओं ने उनका भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में श्री मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मांडोत, संगठन मंत्री दीपक सिंघवी, तेयुप सह मंत्री पंकज भंडारी, जैन संस्कारक सुबोध दुगड़, अक्षय बड़ाला, गौरव लोढ़ा, मुकेश कदमलिया, प्रतीक सोनी, भाविक भाणावत, मंजू फत्तावत, सोनल सिंघवी, जिगिशा फत्तावत सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
24 को होगा चातुर्मासिक मंगल प्रवेश -
तेरापंथ सभा उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा ने बताया कि मुनि श्री संजय कुमार ठाना-3 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश शुक्रवार प्रातरू 8 बजे न्यू मर्यादा नगर स्थित राजकुमार फत्तावत के निवास से विराट अहिंसा रैली के रूप में महाप्रज्ञ विहार तक होगा। महाप्रज्ञ विहार पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।