BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 5:54 pm
BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में खुलेगी अटल सेतु, बस स्टैंड क्षेत्र को मिलेगी जाम से मुक्ति, यातायात को मिलेगी नई रफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना अटल सेतु अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 1.26 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन यह पुलिया आगामी अगस्त माह तक आमजन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके निर्माण से प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने बताया कि 50 मीटर लंबी एवं 8 मीटर चौड़ी अटल सेतु शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को फेब्रिकेशन सहित शेष सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अटल सेतु के निर्माण से प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। यह पुलिया न केवल स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि जिलेभर से आने वाले बस यात्रियों को भी यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद किरण शर्मा, रूपेंद्र लोद्स एवं रामचंद्र धनगर भी उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद किरण शर्मा ने कहा कि पुलिया के निर्माण से क्षेत्र में वर्षों से बनी हुई यातायात की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी तथा बस स्टैंड क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

नगर पालिका के अनुसार अटल सेतु का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूर्ण होने के बाद यह पुलिया शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अगस्त माह में इसके लोकार्पण के साथ ही शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE