BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 1:37 pm
KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक संपन्न, बच्चों के पोषण और सुरक्षा पर विशेष जोर, सीईओ जिला पंचायत ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंदसौर अनुकूल जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में मिशन वात्सल्य अंतर्गत उन्मुखीकरण सत्र सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के पोषण, सुरक्षा एवं समग्र विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से मिशन वात्सल्य के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों का समयबद्ध चिन्हांकन कर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, क्षेत्रीय भ्रमण तथा अति गंभीर कुपोषित (SAM), मध्यम गंभीर कुपोषित (MAM) एवं कम वजन वाले बच्चों का वास्तविक चिन्हांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने चिन्हित बच्चों को आवश्यकता अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में रेफर करने, उनकी पोषण श्रेणी में सुधार लाने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही पोषण वाटिका निर्माण, पूरक पोषण आहार के नियमित वितरण, आंगनवाड़ी भवनों के सुरक्षित परिसरों में संचालन एवं शारीरिक माप संबंधी उपकरणों के सत्यापन की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए कहा।

जैन ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए रैंकिंग प्रणाली लागू करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिले के समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE