प्रतापगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत खेड़ा काजलीखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व संबंधी प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान 7 पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे जारी किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त तथा 19 हितग्राहियों को तृतीय किश्त जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके अतिरिक्त 5 हितग्राहियों को वीबी रामजी योजना के तहत जॉब कार्ड एवं 2 लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार श्यामलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हरिश त्रिवेदी, पटवारी अंकित पुरोहित, पटवारी खुशबू कुंवर सिसोदिया, प्रशासक कमला बाई मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल एवं वरिष्ठ सहायक शांति लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विकास अधिकारी एवं समस्त कार्मिकों ने ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।