BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 12:41 pm
KHABAR : जनसुनवाई में नवागत तहसीलदार पंकज पवैया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, मौजूद अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। जावरा तहसील कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में नवागत तहसीलदार पंकज पवैया ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से प्रशासन को अवगत कराया।

तहसीलदार पंकज पवैया ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारियों को जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

जनसुनवाई में राजस्व संबंधी विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अतिक्रमण तथा भूमि संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों ने आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान का प्रयास किया गया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। तहसीलदार पंकज पवैया ने नागरिकों से निर्धारित जनसुनवाई में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील करते हुए कहा कि इससे शिकायतों का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE