BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 12:47 pm
KHABAR : रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, लोड मैनेजमेंट के नाम पर बार-बार बिजली बाधित करने का आरोप, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा लोड मैनेजमेंट के नाम पर रात के समय बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्षा ऋतु के दौरान अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अचानक बिजली गुल होने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार सीमित मात्रा में बिजली का उपयोग करते हैं, इसके बावजूद अनावश्यक रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दिनचर्या और आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा रात्रिकालीन बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE