चित्तौड़गढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीड एंड थॉन एवं प्रखर 3.0 अभियान को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी ने सतपुड़ा एवं घोसुंडा पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से संवाद किया।
सतपुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सही दिशा भी प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने, नियमित अध्ययन करने, डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने, सामुदायिक सहभागितता बढाने, विद्यार्थियो में कल्पना शक्ति, रचनात्मकता, चिंतन एवं तर्क शक्ति बढ़ाने, तथा अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।
सीबीईओ सोमानी ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घोसुंडा, राउमावि विद्यालय घोसुंडा एवं राउमावि सतपुड़ा एवं राप्रावि चौहानो को कंथारिया का अवलोकन कर प्रखर 3.0 ने रीड ऑन थान गतिविधियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बताया कि प्रखर 3.0 का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना, पठन संस्कृति को मजबूत करना, सीखने के परिणामों में सुधार लाना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण विकसित करना है। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार आधारित पद्धतियों एवं विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्र हितैषी योजनाओं निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण, छात्रवृत्ति योजनाएँ, पुस्तक वितरण, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन तथा विद्यालय विकास से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दी और इनका अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
संबधित विद्यालयों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासी शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति डॉ. विकास अग्रवाल, प्रधानाचार्य सतपुड़ा लक्ष्मण लाल खटीक, महात्मा गांधी विद्यालय घोसुंडा ममता मित्तल, राउमावि घोसुंडा दिनेष पुरी गोस्वामी, रतनलाल खटीक सहित षिक्षक विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।