चित्तौड़गढ़। ओम प्रकाश छीपा प्रधानाचार्य शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तवत राउमावि ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए संचालित मॉडल संदर्भ कक्ष पर पीयर ग्रुप के साथ मनाया गया विश्व प्रकृति संरक्षण एवं विश्व बाघ दिवस। इसी अवसर पर “रीड ए थोन“ का आयोजन भी हुआ जिसका अवलोकन गजराज सिंह कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा किया गया। इन दोनों दिवस के अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रकृति संरक्षण हेतु वार्ताकार हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन ने प्रकृति के विभिन्न घटकों की आवश्यकता, इनको हो रही हानि तथा इनके संरक्षण हेतु पर प्रकाश डाला कर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान दी। इसी प्रकार 29 जुलाई को तय विश्व बाघ दिवस पर की जानकारी शबीया कौसर संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन ने जानकारी साझा कि। दोनो दिवस के अवसर पर बच्चों ने प्रकृति एवं बाघ के मनमोहक चित्र बनायें। प्रकृति संरक्षण दिवस चित्रकला प्रतियोगिता में पीयरग्रुप की परी धोबी, हेमलता भील तथा बाघ के चित्र में रंगभरो प्रतियोतियोगिता में माही नूर, कोमल सिंह तथा हर्षिता चौबीसा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिव्यक्ति सत्र में विद्यार्थी ने प्रकृति से जुडे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये।
इसी के साथ ओम प्रकाश छीपा प्रधानाचार्य एवं गजराज सिंह कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा जिला कार्यालय ने मिशन पढ़ो राजस्थान 2026 के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को पढन में रूचि उत्पन्न करने के लिए “रीड ए थोन“ गतिविधि का अवलोकन किया जिसके अन्तर्गत आज सम्पूर्ण राजस्थान में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने 11 से 11.30 बजे के मध्य “रीड ए थोन“ गतिविधि के अन्तर्गत रूचि अनुसार कहानी, कविता, निबंध, प्रेरक प्रसंग आदि से संबंधित पुस्तकें पढ़ी। इस अवसर पर गाइड प्रभारी प्रतिभा शर्मा, विमला चौधरी, शाहीदा परवीन, शारदा भट्ट, मोहना शर्मा आदि उपस्थित रहें।