चित्तौड़गढ़। लघु उद्योग भारती चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में हो रही अनिश्चित विद्युत कटौती एवं विद्युत लाइनों के रखरखाव से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यनारण आमेरिया से संपर्क कर विस्तृत चर्चा की गई। यह संपर्क क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के सहयोग एवं लघु उद्योग भारती के संरक्षक हेमंत जैन के प्रयासों से संभव हुआ। बैठक में अनिश्चित विद्युत कटौती को नियंत्रित करने, लाइनों के नियमित रखरखाव, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति तथा उद्योगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी गई बैठक में आमेरिया ने माँदलदा औद्योगिक क्षेत्र में नया जी ओ बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, चित्तौड़गढ़ इकाई अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, सचिव राकेश पोरवाल ,प्रान्त कार्यकारणी सदस्य मनोहर तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष, पंकज बसेर, निर्मल बाफना, ज्ञानचंद कावड़िया,सुनील शिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्युत विभाग इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेगा, जिससे स्थानीय उद्योगों को सुचारु रूप से संचालन में सुविधा मिल सकेगी।