चित्तौड़गढ़। जिले में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहा। राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग के वर्षामापी केन्द्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में भैंसरोड़गढ़ तहसील में सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
राजस्व विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में भदेसर में 31 मिमी, चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा में 23-23 मिमी, बेगूं में 22 मिमी, भूपालसागर में 20 मिमी, कपासन में 18 मिमी, राशमी में 15 मिमी, गंगरार में 14 मिमी, बस्सी में 10 मिमी तथा डूंगला में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बड़ीसादड़ी में वर्षा दर्ज नहीं हुई।
जल संसाधन विभाग के अनुसार कपासन बांध क्षेत्र में 35 मिमी, ओराई बांध में 25 मिमी, संदेसर (डीके फीडर) में 20 मिमी, भूपालसागर बांध में 18 मिमी, बस्सी बांध में 14 मिमी, मातृकुंडिया बांध में 5 मिमी तथा गंभीरी बांध में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वागन एवं बड़गांव बांध क्षेत्रों में वर्षा दर्ज नहीं हुई।
1 जून से 29 जुलाई 2026 तक जिले की तहसीलों में औसत मानसूनी वर्षा 318.50 मिमी दर्ज की गई है। इस अवधि में निम्बाहेड़ा में सर्वाधिक 436 मिमी तथा भदेसर में 432 मिमी संचयी वर्षा रिकॉर्ड की गई।