BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 10:51 am
BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब रजिस्ट्रार आनंद भाटिया सेवानिवृत्त, शॉल-श्रीफल व माल्यार्पण कर दी भावभीनी विदाई, नागरिकों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। उप पंजीयक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालय, सिंगोली में पदस्थ आनंद भाटिया ने पंजीयन विभाग में 41 वर्ष का गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं सर्विस प्रोवाइडरों ने उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी।

भाटिया ने सिंगोली में लगभग पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और सरल कार्यशैली से आमजन का विश्वास जीता। कार्यालय आने वाले पक्षकार भी उनके व्यवहार और कार्यप्रणाली की सराहना करते रहे।

अपने सहज, मिलनसार एवं व्यवहार-कुशल व्यक्तित्व के कारण भाटिया सभी के बीच लोकप्रिय रहे। माता रानी के परम भक्त भाटिया का तकिया कलाम प्यारे और जय मातादी लोगों के बीच विशेष रूप से चर्चित रहा।

विदाई समारोह में अधिवक्ता संजय नागौरी ने कहा कि भाटिया जैसे सरल, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर नगर के सर्विस प्रोवाइडरों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाटिया का शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में निशांत जोशी, अशोक सेठिया, अशोक विश्नोई, राजेश शर्मा, अखिलेश द्विवेदी, राहुल व्यास, जगदीश धाकड़, दिव्यांश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण विश्नोई, महावीर जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE