चित्तौड़गढ़। श्हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कीरखेड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विद्यार्थियों एवं वार्डवासियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक है। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी होगी।
उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण की सेवा करेंगे। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इससे देश हराभरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आक्या ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता चारण एवं स्टाफ ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक एवं अतिथियों ने 50 से अधिक पौधे लगाए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल भोई, प्रधानाचार्य ममता चारण, मंडल महामंत्री अर्जुन मूंदड़ा, शैलेंद्र झंवर, बालकिशन भोई, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भरत जागेटिया, विक्रम सिंह (बैंक ऑफ बड़ौदा), किशन कीर, गणेश भोई, रतनलाल भोई, नारायण भोई, जगमोहन कीर, पूरण कीर, मुकेश काबरा, बलवंत बाबेल, अरमान खान, देवराज कीर, सोनू साहू, विनिता जैन, प्रमीला बोहरा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।