BREAKING NEWS
KHABAR : निमरानी की महाराजा फूड्स कंपनी में भीषण.. <<     REPORT : बोलिया में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,.. <<     WEATHER: दीपावली से पहले राजस्थान में गर्मी की.. <<     REPORT : जनसुनवाई में मिली शिकायत पर प्रशासन की.. <<     VIDEO NEWS : #छात्रावास में #कलेक्टर मीना का औचक.. <<     भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम पर कथित.. <<     VIDEO: इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन | कई.. <<     मनासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, कार को.. <<     BIG UPDATE: जब नो एंट्री लागू तो शहर में भारी ट्रक.. <<     VIDEO: किसानों का खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,.. <<     BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<     KHABAR : शहीद टीआई दिलीप पुरी को देवास ने दी.. <<     KHABAR : छात्राओं के साथ बैठकर कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     KHABAR : दुपाड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक.. <<     KHABAR : भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से यादव.. <<     KHABAR : सांदीपनी विद्यालय मनासा में छात्र संवाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 10:52 am
NEWS : जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित, आगामी पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, जलझूलनी एकादशी एवं अनंत चतुर्दशी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला परिषद सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले की गौरवशाली परंपरा रही है कि सभी पर्व एवं त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व भी इसी भावना के साथ शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों के पर्व हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और जिले में सौहार्द एवं भाईचारे की मिसाल कायम रखें।

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर जोर-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी पर्वों को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

बैठक में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, जलझूलनी एकादशी एवं अनंत चतुर्दशी के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं, धार्मिक आयोजनों, जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को यातायात, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE