BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 4:46 pm
NEWS : इंदौर की तर्ज पर बदलेगा चित्तौड़गढ़ का चेहरा, भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, नदी-रिवरफ्रंट से लेकर ट्रैफिक और पर्यटन तक विकास का बड़ा खाका, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद आम चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना आधिकारिक संकल्प पत्र जारी कर शहर के विकास का विजन सामने रखा। भाजपा ने चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और पर्यटन की दृष्टि से अग्रणी शहर बनाने का दावा करते हुए इसे इंदौर की तर्ज पर विकसित करने का वादा किया है।


संकल्प पत्र जारी करने के दौरान क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि जनसंघ के दौर से ही चित्तौड़गढ़ की जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर परिषद में भाजपा ऐतिहासिक और रिकॉर्ड बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी।


गंभीरी रिवर फ्रंट को प्राथमिकता
पत्रकार वार्ता में सांसद सी.पी. जोशी ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शहर में मिली मूलभूत सुविधाएं और विकास कार्य भाजपा के लिए सबसे बड़ा संबल हैं। उन्होंने कहा कि अमृत सिटी योजना के तहत चित्तौड़गढ़ को मिली सौगातों से विकास को नई गति मिली है।


भाजपा ने बोर्ड बनने पर गंगा-गंभीरी नदी पर भव्य रिवर फ्रंट, गंभीरी माता की प्रतिमा की स्थापना और शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर शौर्य एवं स्वागत द्वार बनाने जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। पार्टी ने चित्तौड़गढ़ को देश के सबसे स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहरों की कतार में खड़ा करने का लक्ष्य रखा है।


कांग्रेस पर विधायक आक्या का हमला
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है और जनता उसके कुप्रबंधन से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि शहर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है।


आक्या ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल वादों का पुलिंदा नहीं, बल्कि शहर के सुनियोजित विकास का रोडमैप है। प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के स्वच्छता, बेहतर यातायात, रोजगार और पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।


संकल्प पत्र में कई बड़े वादे
भाजपा के संकल्प पत्र में शहर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें—
शहर के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर नवीन अंडरपास का निर्माण।
चंदेरिया में रेलवे लाइन पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का निर्माण।
नवीन ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना।
आधुनिक स्टेडियम और अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण।
प्रत्येक वार्ड से स्थायी डंपिंग यार्ड हटाना और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करना।
सभी सार्वजनिक शौचालयों का नवीनीकरण।
गोल प्याऊ सहित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करना।
व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बेहतर यातायात, रोशनी एवं पेयजल व्यवस्था।
भेरड़ा माइंस से संगम महादेव तक नदी पर काजवे/पुलिया का निर्माण।
सेक्टर ऑफिस व्यवस्था को मजबूत करना।
नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पारदर्शी डिजिटल सिस्टम विकसित करना।


प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, जिला संगठन सह-प्रभारी नरेंद्र जैन, चुनाव संयोजक सुशील शर्मा, सह-संयोजक अनंत समदानी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE