निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार शाम राजीव नगर-कासोद कच्ची बस्ती क्षेत्र के एनीकट एरिया स्थित महावीर कॉलोनी से अपने चुनाव प्रचार अभियान का जोरदार एवं धमाकेदार आगाज़ किया। बड़ी संख्या में उमड़े वार्डवासियों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना का केलों से तोल कर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में जबरदस्त उत्साह, जोश और चुनावी माहौल देखने को मिला।
आंजना सहित गणमान्यजनों का पगड़ी-उपरणे से हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन
महावीर कॉलोनी पहुंचने पर पूरन आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, जिला कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान एवं नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शम्शू क़मर मंसूरी सहित कांग्रेस प्रत्याशियों का वार्डवासियों ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 में मदरसा हुसैनी मस्जिद एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी, कालिका गैस गोदाम के पास महावीर कॉलोनी में मोहसिन खान, शहजाद खान, शकील खान, मोइन खान, याकूब लुहार, शाहिद हुसैन, भाया भाई बैट्री, मोहसिन नीलगर, मोइन मुल्तानी, जहीर भाई, बबलू डेंटर, अन्नू डेंटर, शावेज़ भाई, अली भाई रेलिंग वाले, बबलू भाई मेवाती सहित बड़ी संख्या में मौजूद वार्डवासियों ने पूरन आंजना का केलों से तौलकर अपना स्नेह, सम्मान एवं समर्थन व्यक्त किया।
आंजना को केलों से तौलने के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने गर्मजोशी के साथ नारे लगाकर चुनावी अभियान का स्वागत किया।
गगनभेदी नारों से गूंजा राजीव नगर-कासोद क्षेत्र
चुनावी प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जोश देखते ही बना। बड़ी संख्या में मौजूद वार्ड के भाइयों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ‘लालों में लाल है भैया उदयलाल’, ‘शेर जैसी चाल है भैया उदयलाल’, ‘गोरे-गोरे गाल हैं भैया उदयलाल’ तथा ‘आई रे आई कांग्रेस आई’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा राजीव नगर-कासोद क्षेत्र गूंज उठा।
नारेबाजी और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से संवाद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति दिखाई दिए उत्साह ने चुनावी अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
तीनों वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया सघन जनसंपर्क
अभियान के दौरान वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी अहमदनूर उर्फ आजाद भाई, वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी सलमा बेगम मेव तथा वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी भेरूलाल मेघवाल मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों वार्डों में वार्डवासियों से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की।
कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद हसन शेख एवं शाहिदा खान सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा क्षेत्र के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत समर्थन देने का आह्वान किया।
जनसमर्थन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
महावीर कॉलोनी में बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति और उनके उत्साह ने चुनावी माहौल को पूरी तरह कांग्रेसमय बना दिया। क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं पूरण आंजना के तोल कर को कांग्रेस नेताओं ने स्नेह, सम्मान और विश्वास का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन पूरी मजबूती, एकजुटता और उत्साह के साथ मैदान में है। आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड में घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक गति प्रदान करते हुए कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजीव नगर-कासोद कच्ची बस्ती से पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहमद हुसैन, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन, राजा भाई अब्बासी, रमेश मराठा, आकिब खान, सूरज नायक, शोएब खान, ज़ाहिद खान, उस्मान भाई टेलर, सलीम खान, अकरम शाह, इमरान भाई शाह, हसन खान, रहमान खान, शोएब खान, चांद खान, पप्पू खान, अरमान खान, अरबाज़ खान, नावेद खान, भय्यू खान, साहिल खान, हुसैन मेव, अब्दुल रज्जाक, आज़म खान, जुबैर खान, शायदा हामिदा मेव, जाहिदा खान, मंसूरा बी, कुलसुम आपा, काली बी, साबूडी आपा, इरफान खान मेव, शोएब खान पठान, जुनेद खान, श्रवण आंजना, शेखू खान, शाहिद मेव, सेराज खान, ज़ुबैर खान, मोहम्मद इमरान, तालिब खान, जफर खान, शोएब खान, रानू बी, रुकैय्या बी, फरीदा आपा, रशीद आपा, रेहाना आपा, बेबी बाजी, मन्ना आपा, रुखसार बी, गुलाफ्शा बी, अंजुम बी, शाहीन खान, जुबैदा बी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
राजीव नगर-कासोद कच्ची बस्ती क्षेत्र से कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान का यह जोरदार आगाज़ स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महावीर कॉलोनी में उमड़ा जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं का उत्साह और कांग्रेस के समर्थन में हुई जोरदार नारेबाजी ने क्षेत्र में निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया।