मंदसौर। जिले में इस वर्ष 1 जून से अब तक 726.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। 25 अगस्त की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 29.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में भानपुरा में 12.0 मिमी, भावगढ़ में 0 मिमी, गरोठ में 15.0 मिमी, मल्हारगढ़ में 145.0 मिमी, संजीत में 13.0 मिमी, धुंधड़का में 12.0 मिमी, मंदसौर में 3.0 मिमी, शामगढ़ में 21.0 मिमी, कयामपुर में 39.0 मिमी, सीतामऊ में 9.8 मिमी तथा सुवासरा में 56.2 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से अब तक वर्षामापक केंद्रों के अनुसार भानपुरा में 756.6 मिमी, भावगढ़ में 672.2 मिमी, गरोठ में 795.4 मिमी, मल्हारगढ़ में 852.0 मिमी, संजीत में 494.0 मिमी, धुंधड़का में 822.0 मिमी, मंदसौर में 673.0 मिमी, शामगढ़ में 797.8 मिमी, कयामपुर में 695.5 मिमी, सीतामऊ में 722.5 मिमी तथा सुवासरा में 785.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, गांधीसागर बांध का जलस्तर 1301.41 फीट दर्ज किया गया है।