BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 5:35 pm
KHABAR : दो दिन उज्जैन में रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, 18 सितंबर को महाकाल की भस्म आरती में होंगे शामिल, शिप्रा आरती में भी लेंगे हिस्सा, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन और इंदौर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उज्जैन दौरा है। इसे लेकर दोनों शहरों के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को उज्जैन पहुंचेंगे।


आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, नितिन नबीन 17 सितंबर को दोपहर 1ः45 बजे विशेष विमान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां स्थानीय नेता और प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2ः45 बजे गांधी नगर ग्राउंड पहुंचेंगे।


शाम 5ः05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे
इंदौर के कार्यक्रम पूरे करने के बाद नितिन नबीन हेलीकॉप्टर से उज्जैन रवाना होंगे। वे शाम 5ः05 बजे उज्जैन पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे महाकाल मंदिर के पास स्थित होटल एमपीटी सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज जाएंगे, जहां कुछ देर विश्राम करेंगे।


रामघाट पर शिप्रा आरती और भजन संध्या में होंगे शामिल
प्रवास के पहले दिन शाम करीब 6ः40 बजे नितिन नबीन रामघाट पहुंचेंगे। यहां वे मां शिप्रा की आरती और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 से 9 बजे तक रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम होटल सम्राट विक्रमादित्य में करेंगे।


18 सितंबर को भस्म आरती में होंगे शामिल
प्रवास के दूसरे दिन 18 सितंबर को नितिन नबीन अलसुबह 4 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वे होटल लौटेंगे। सुबह करीब 9ः30 बजे उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE