BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 5:37 pm
KHABAR : जबलपुर में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, एमएसपी पर धान-गेहूं खरीदी की मांग, कलेक्टर को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जबलपुर में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।


किसानों ने कहा कि उन्हें भावांतर योजना नहीं, बल्कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीदी की गारंटी चाहिए। किसानों का आरोप है कि मंडियों में उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।


धान 3100 और गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल की मांग
किसानों ने धान की खरीदी 3100 रुपए और गेहूं की 2700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने की मांग रखी। साथ ही प्रति एकड़ 25 क्विंटल तक खरीदी की सीमा तय करने की मांग की गई।


मझौली तहसील में धान, गेहूं और मूंग का बकाया भुगतान कराने तथा पनागर तहसील के विभिन्न वेयरहाउसों में रुकी राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग भी किसानों ने ज्ञापन में शामिल की।


MSP से कम बोली पर रोक लगाने की मांग
किसानों ने मंडियों में समर्थन मूल्य से कम दर पर बोली लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा किसानों से उपज खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग भी की गई।


12 घंटे कृषि बिजली और नकली बीज पर कार्रवाई
किसानों ने मझौली के रानीताल कटाव सबस्टेशन का निर्माण जल्द पूरा कर किसानों को दिन में 12 घंटे कृषि बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। सिहोरा क्षेत्र में ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर बदलने के साथ ही नकली हाइब्रिड बीज बेचने वाली कंपनियों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी की गई।


पराली पर कार्रवाई रोकने और खेत सड़क योजना शुरू करने की मांग
किसानों ने कहा कि जब तक पराली निपटाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक पराली जलाने को लेकर किसानों पर कार्रवाई नहीं की जाए। इसके साथ ही ‘किसान खेत सड़क योजना’ तत्काल शुरू करने की मांग रखी गई।


मंडियों में आधार और फोटो स्कैन की व्यवस्था का सुझाव
किसानों ने मंडियों में फर्जीवाड़ा और बिचौलियों की भूमिका पर रोक लगाने के लिए आधार कार्ड और फोटो स्कैन की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि फसल भुगतान, बिजली आपूर्ति और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE