नीमच। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिलेवासियों से अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में कहीं भी अवैध शराब के विक्रय, परिवहन, संग्रहण या अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी मिलने पर नागरिक इसकी सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दे सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नागरिक आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी बी.एल. सिंगाड़ा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, नीमच के मोबाइल नंबर 9630826396 पर सूचना दे सकते हैं। विभाग ने जिलेवासियों से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है।