देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गाली-गलौज करने से मना करने की बात को लेकर राहुल उर्फ सोनू मिश्रा के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। इस दौरान परिवार की महिलाओं से भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ईश्वर बैरागी, गोविंद बैरागी, राहुल हाड़ा और अमन परमार को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया की पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।