BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2026, 12:13 pm
KHABAR : सरकार का पटवारियों को बड़ा तोहफा, 1050 पटवारियों का होगा प्रमोशन, बनेंगे राजस्व निरीक्षक, प्रक्रिया शुरू, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पटवारियों को एक बड़ा दीपावली/नया साल तोहफा देने की तैयारी कर ली है। राज्य में जल्द ही 1050 पटवारियों का प्रमोशन (पदोन्नति) होने जा रहा है। सरकार के फैसले के बाद पटवारी पद से पदोन्नत होकर वे राजस्व निरीक्षक (आरआई) बनेंगे। इसके लिए राजस्व विभाग और भू-संसाधन प्रबंधन ने प्रक्रिया तेज कर दी है।

कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू
राजस्व विभाग ने पटवारियों को राजस्व निरीक्षक बनाने की कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में भू-संसाधन प्रबंधन ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर पात्र पटवारियों की सेवा से संबंधित विस्तृत जानकारी और दस्तावेज मांगे हैं।

पटवारियों की एक सूची तैयार
प्रमोशन प्रक्रिया के तहत 50 वर्ष से कम आयु वाले पटवारियों की एक सूची तैयार की गई है। कलेक्टरों से इन सभी अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड, विभागीय जांच का ब्यौरा और गोपनीयता प्रतिवेदन (सीआर) भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिना किसी कानूनी अड़चन के पदोन्नति की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

कर्मचारियों में खुशी की लहर
लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे पटवारियों के लिए सरकार का यह कदम बेहद राहत भरा माना जा रहा है। राजस्व निरीक्षक बनने से न केवल उनके पद और अधिकारों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि प्रदेश की राजस्व व्यवस्था और सीमांकन कार्य में भी और गति आएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही सभी योग्य पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE