नीमच। जिला अस्पताल में शनिवार को डिप्टी कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
डिप्टी कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
औचक निरीक्षण के बाद अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए गए निर्देशों के पालन पर निगाह रहेगी।