BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2026, 3:23 pm
BIG NEWS : नाकाबंदी में खुला नशे की खेप का राज, बोलेरो पिकअप से हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बेगूं की थाना पुलिस ने रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, मौके से दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेगूं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के संबंध में बेगूं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 25 सितंबर की रात बेगूं से राजगढ़ तालाब रोड पर गोपालपुरा की सीमा में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस ने बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली, जिसमें 307 किलो 470 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से मोहम्मद समद (43), निवासी जाट, थाना रतनगढ़, जिला नीमच और राहुल भाट (19), निवासी जाट, थाना रतनगढ़, जिला नीमच को गिरफ्तार किया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज-
पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ और बोलेरो पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत और पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुड़ी के सुपरविजन में थानाधिकारी चम्पाराम तथा कांस्टेबल रमेश, कमलेश, मनोहर, खेमाराम और चालक रतनसिंह की टीम ने की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE