चित्तौड़गढ़। जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार के कुम्भानगर परिसर स्थित दुकान में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की शाखा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भंडार के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झंवर ने लाल फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में भंडार के उपाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, डायरेक्टर मीनू कंवर सोलंकी, ललिता वीरवार, निलेश बल्दवा, दिनेश शर्मा, रमेश पुरोहित, बोतलाल मीणा, किशन सालवी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश चंद्र झंवर ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य शहरवासियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र पर विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम में मेडिकल इंचार्ज अनिल गुप्ता, गजेंद्र पटवारी, शिवशंकर समदानी, ओमप्रकाश सुखवाल, गोपाल शर्मा, पवित्रा शर्मा, नीतू कंवर, कैलाश भांभी, सुरेंद्र सिंह, अनिल न्याती और सांवत लोहीमा सहित भंडार के कर्मचारी मौजूद रहे।