चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026-27 में चित्तौड़गढ़ की इन-शेप जीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में 6 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
जानकारी देते हुए कोच फैज मुहम्मद मंसूरी ने बताया कि निम्बाहेड़ा के साँई सिद्धार्थ स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें चित्तौड़गढ़ इन-शेप जीम के अंडर 17 आयुवर्ग के 56 किग्रा में नोबेल इंटरनेशनल स्कूल के चांद मोहम्मद मंसूरी, 60 किग्रा में इसी स्कूल के परवेज आलम मंसूरी, 88 किग्रा में बिड़ला शिक्षा केन्द्र के अरमान हुसैन, -98 किग्रा में जैन गुरूकुल के अरहाम खान पठान एवं $98 किग्रा में विशाल एकेडमी के राजवीर परिहार विजेता रहे। इसी प्रकार अंडर 19 के 60 किग्रा में विवेकानंद सी.सैक. स्कूल के मोहम्मद अयान नीलगर ने स्वर्ण पद प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। अंडर 17 के नोबल इंटरनेशनल स्कूल के 2 खिलाड़ियों चांद मोहम्मद और परवेज आलम ने स्वर्ण पदक के साथ ही जनरल चौम्पियनशिप भी हांसिल की।
चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को चित्तौड़गढ़ की फैज सप्लीमेंट हब की ओर से एक किलो प्रोटीन उपहार स्वरूप दिये जाने की घोषणा की गई।