नीमच। शहर में गणपति बप्पा की विदाई का भावुक और भव्य नजारा देखने को मिला। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान गणेश को नम आंखों से विदाई दी। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्तों की टोलियां नाचती-गाती नजर आईं।
गणपति विसर्जन के दौरान पूरा शहर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं की आंखों में बप्पा से बिछड़ने का भावुक पल था, तो वहीं अगले वर्ष फिर उनके आगमन की उम्मीद और खुशी भी दिखाई दी।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और आस्था के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उन्हें विदाई दी। विसर्जन स्थलों की ओर बढ़ते चल समारोहों के दौरान जगह-जगह जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।