निंबाहेड़ा। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 5 से नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर की जीत के बाद मनोकामना पूर्ण होने पर शनिवार को रानीखेड़ा से बाड़ी मानसरोवर स्थित श्री शनिदेव मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह करीब 8.30 बजे रानीखेड़ा से पदयात्रा शुरू हुई। ग्रामीणों के साथ छगन रेगर भी पैदल मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और ग्रामीणों में उत्साह नजर आया।
शनिदेव के दर्शन कर मांगी खुशहाली-
दोपहर करीब 12.30 बजे पदयात्रा बाड़ी मानसरोवर स्थित श्री शनिदेव मंदिर पहुंची। यहां छगन रेगर सहित श्रद्धालुओं ने शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों ने भी परिवार और क्षेत्र के मंगल की प्रार्थना की।
मंदिर समिति ने किया स्वागत-
मंदिर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर सहित पदयात्रा में शामिल ग्रामीणों का उपराना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पदयात्रा में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, बाड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, विजय आंजना, योगेश कुमावत, भेरूलाल पूर्बिया, गोवर्धन रेगर, भेरूलाल रेगर, राकेश आंजना, दिनेश धाकड़, सोहन रैगर, सोहन तेली सहित रानीखेड़ा एवं आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
धार्मिक आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने पार्षद की जीत की खुशी भी साझा की। पदयात्रा में आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।