शाजापुर। गरिमा एजुकेशन एकेडमी मितेरा में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री गणपति बप्पा का विदाई समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित गणेश विसर्जन कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, भजन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान बच्चों ने गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर जल्दी आने की कामना की।
विद्यालय परिवार की ओर से गणपति बप्पा से प्रार्थना की गई कि उनका आशीर्वाद विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और सभी विद्यार्थियों पर सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।