उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को उज्जैन पुलिस के नव-निर्मित महाकाल लोक थाने का लोकार्पण किया। महाकाल लोक पार्किंग एवं अन्न क्षेत्र के समीप स्थापित यह थाना देश-विदेश से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
नए थाने के माध्यम से महाकाल लोक और आसपास के प्रमुख श्रद्धालु क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित एवं सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा।
उज्जैन पुलिस का उद्देश्य है कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले और वह सकारात्मक अनुभव के साथ अपने गंतव्य की ओर लौटे।