भगवानपुरा। सामुहिक रूप से श्री गणेश जी का चल समारोह निकाला गया। आयोजन में सात डीजे शामिल हुए। हजारों की तादाद में शामिल युवा डीजे के गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए। रात दस बजे से चल समारोह शुरू हुआ, जो नगर के खरगौन रोड़,धूलकोट रोड़ बस स्टैंड होली चौक होते हुए रात्रि ढाई बजे बस स्टैंड पर इसका समापन किया गया।
आसपास के ग्रामों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल होकर श्री गणेश का चल समारोह देखने पहुंचे। हनुमान मंदिर चौक पर मोईन खान मित्र मंडल ने खिचड़ी की प्रसादी वितरित कर सद्भावना की मिशाल पेश की। बता दे कि,सामूहिक रूप से निकाले गए,जिसमें तिलकधारी ग्रुप, शंभू सरकार समिति,त्रिकाल सेना,कहार बंधु ग्रुप, खूंखार ग्रुप, सीताराम सेना,त्रिनेत्र सेना आदि के द्वारा अपने अपने गणेश भगवान की झांकी एवं डीजों के साथ शामिल हुए। ज्ञात रहे कि,नगर में प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन चल समारोह बड़े हर्षाेल्लास के साथ निकाला जाता हैं।
इस बार भी सभी ग्रुपों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं जुलूस के दौरान सेंधवा के लोकप्रिय समाजसेवी संजय यादव के जगह जगह लगे बैनर आकर्षण का केंद्र रहे,जो नगर में चर्चा का विषय बना। पुलिस प्रशासन ने भी पूरे समय तक जुलूस की व्यवस्था संभाल रखी थी। रविवार सुबह देजला देवाड़ा जलाशय में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।