BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2026, 12:21 pm
KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई संगोष्ठी, भगवानपुरा में जन अभियान परिषद ने आयोजित की विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी, पढे़ प्रदीप महाजन की खबर

Share On:-

भगवानपुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जन अभियान परिषद द्वारा भगवानपुरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष  महेश डावर, विद्यालय के प्राचार्य सुमेरसिंह जाधव एवं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश  खराड़े द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।


संगोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की पहुंच सुनिश्चित करने की विचारधारा दी। एकात्म मानववाद के दर्शन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को आवश्यक बताया गया है।


कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे जनकल्याण एवं समाज सेवा के कार्यों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति एवं समाज सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।


इस अवसर पर दिनेश माझन, संतोष मेहता, रवि सोलंकी, बालू गरासे, परामर्शदाता  कान्हा जायसवाल, मांगीलाल सोलंकी सहित समिति के सदस्य एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE