मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को मंदसौर जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने हितग्राहियों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का प्रसारण भी देखा और सुना गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मौजूद हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जुड़ी जानकारी देते हुए पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने केन्द्र पर आने वाले हितग्राहियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।