चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा उपलब्ध निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच करने तथा वेयरहाउस की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक निर्वाचन तहसीलदार कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास राजनीतिक पार्टी के इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के बाबरमल मीना एवं भारतीय जनता पार्टी से चंद्र शेखर शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।