चित्तौड़गढ़। घटियावली रोड, गांधीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), चित्तौड़गढ़ में 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा।
मेले में जिले के सभी राजकीय एवं निजी आई.टी.आई. से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। मेले में जिले के लार्ज एवं एमएसएमई प्रतिष्ठानों को भर्ती के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे आई.टी.आई. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी मेले में भाग लेने के लिए अपने मूल शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनकी फोटो प्रति का एक सेट लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चित्तौड़गढ़ पहुंचें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9460909511, 7568822253 एवं 7568928361 पर संपर्क कर सकते हैं।