BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2026, 3:16 pm
NEWS : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं फिटनेस का संदेश देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ श्री बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से प्रारंभ होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। मैराथन में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबॉल मैच में भी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जिला पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एकता, अनुशासन, फिटनेस एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE