शाजापुर। कलेक्टर महोदय एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार और माननीय प्रधानमंत्री जी के श्सेवा से संकल्पश् अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान शाजापुर के आंगनबाड़ी केंद्र उगली में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित आंगन मिलन के द्वितीय दिवस में गर्भवती माता, धात्री माता और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि सरपंच गोविंद अहिरवार एवं जनपद सदस्य मुकेश पाटीदार द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया।
इस दौरान मधुबाला प्रजापति ने पौष्टिक थाली के बारे में बताया। हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी और समुदाय की भागीदारी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोमल बैरागी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, तो वहीं कार्यकर्ता लीला अहिरवार ने घर में पकाएंगे, घर का खाएंगे की सलाह दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीमा गावठिया ने टीकाकरण और गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार की जानकारी दी।
केंद्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गतिविधियां कराई गईं और अभिभावकों को बताया गया कि आंगनबाड़ी में खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है, जिससे 0 से 6 वर्ष में बच्चों के दिमाग का 90ः विकास होता है। सरपंच गोविंद अहिरवार ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने की अपील की।
कार्यक्रम में पंच गोकुल अहिरवार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक सचिव विष्णु अहिरवार, आशा कार्यकर्ता पुष्पा मालवीय, संतोष सेन, सावित्रीबाई, मधु अहिरवार, अलका भिलाला सहित बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं, गर्भवती माताएं, धात्री माताएं और ग्रामीणजन मौजूद रहे।