नीमच। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर, गुरुवार को जिला चिकित्सालय नीमच के ट्रॉमा ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में वृद्धजनों से संबंधित बीमारियों की निःशुल्क जांच, उपचार, दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी भी बनाए जाएंगे। इसके लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।
जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी यूनिट में वृद्धजनों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल एवं एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने जिले के वृद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।